बजट सत्र 2025: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, 1862 सवालों की होगी बौछार!
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 2025 आगामी 24 फरवरी से 21 मार्च तक चलेगा। इस सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है, क्योंकि अब तक 1,862 सवाल दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें 943 तारांकित और 871 अतारांकित सवाल शामिल हैं।
विपक्ष घेरने को तैयार, सरकार देगी जवाब!
ज्यादातर सवाल ऑनलाइन माध्यम से लगाए गए हैं, जबकि सत्र के दौरान भी सवालों की झड़ी जारी रहेगी। राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत होगी। इस दौरान कुल 17 बैठकें आयोजित की जाएंगी।
बजट पर मंथन शुरू, क्या होंगे बड़े ऐलान?
बजट को लेकर आज मंत्रालय में वित्त मंत्री ओपी चौधरी और मंत्री केदार कश्यप की अहम बैठक हुई। इस बार का बजट सरकार के लिए खास होगा, क्योंकि यह साय सरकार का दूसरा बजट सत्र है।
पिछले साल 9 फरवरी 2024 को सरकार ने 1.47 लाख करोड़ का पहला बजट पेश किया था, जो भूपेश सरकार के बजट से 22% अधिक था। अब देखना होगा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी इस बार क्या बड़े ऐलान करेंगे?



