ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

सामान्य भविष्य निधि खाते से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए 7 से 9 दिसंबर तक लगेगा शिविर

लाईवलीहुड कॉलेज में होगा शिविर का आयोजन

कोरबा 05 दिसंबर 2022/ जिले में सामान्य भविष्य निधि खाते से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए 7 दिसंबर 2022 से 9 दिसंबर 2022 तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा में आयोजित किया जाएगा। जिला कोषालय अधिकारी श्री जसपाल राज ने बताया की सामान्य भविष्य निधि अभिदाताओं के लिए जिला स्तर पर महालेखाकार व कोषालय के समन्वय से जीपीएफ अभिदातों द्वारा आहरित/ जमा सामान्य निधि के राशि की पुष्टि व सत्यापन हेतु शिविर आयोजन किया जा रहा है। जिसमें माइनस बैलेंस, अनपोस्टेड क्रेडिट, डेबिट गुमशुदा कटोत्रा आदि का निराकरण किया जाएगा।
जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि जिले में लंबित 108 सामान्य भविष्य निधि खाते से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सूची में शामिल संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अपने लिपिक सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर सामान्य भविष्य निधि से संबंधित समस्याओं के निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। लंबित प्रकरणों की सूची व प्रपत्र दो जिला कोषालय अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल एवं डीडीओ क्लब कोरबा के व्हाट्स ग्रुप में भी प्रेषित किए गए हैं। जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!