ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorizedउपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़

जनपद पंचायत का कोरबा में सीईओ खगेश निर्मलकर ने कराया प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश.300आवासों में कराया जा रहा है गृह प्रवेश

Netagiri.in*-जनपद पंचायत का कोरबा में शासन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री खगेश निर्मलकर ने आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरुडीह में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवास का गृह प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न कराया। इस दौरान योजना के हितग्राही श्री दौलत राम पिता लाला राम (अजजा), स्वीकृति क्रमांक CH 3351625, स्वीकृत वर्ष 2024-25 को उनके पक्के आवास में विधिवत गृह प्रवेश कराया गया।

 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री खगेश निर्मलकर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के पात्र परिवारों को सुरक्षित, स्थायी एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने हितग्राही को शुभकामनाएं देते हुए योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया।
कार्यक्रम में आवास समन्वयक, पंचायत प्रतिनिधि, जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। हितग्राही ने पक्का मकान मिलने पर शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!