ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG Accident : सड़क पर पसरा मातम, अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान प्रीतम कुमार के रूप में की जा रही है. हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के जमही टोल प्लाजा के पास हुआ है.

घटना बुधवार रात 9:30 बजे के करीब की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, ग्राम किल्लेकोड़ो निवासी प्रीतम कुमार निजी काम से घर से निकला था. इस दौरान दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के जमही टोल प्लाजा के पहले मृतक प्रीतम कुमार की मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी ठोकर. इतनी जबरदस्त थी कि युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया.

राहगीरों ने देखा कि सड़क पर एक युवक घायल पड़ा हुआ है. एम्बुलेंस से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटनास्थल से एक पीले रंग की नंबर प्लेट (क्रमांक CG 07 CP 9688) मिला है. दल्लीराजहरा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!