ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू: 2 लाख से ज्यादा छात्र शामिल, बिलासपुर में 36 छात्रों के एडमिट कार्ड रद्द!

रायपुर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के 12वीं बोर्ड के एग्जाम आज से शुरू हो गए हैं। पहला पेपर हिंदी का है। परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू हुई, जो 12.15 बजे तक चलेगी। इस बार 2 लाख 40 हजार 341 स्टूडेंट्स 12वीं बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं।

वहीं बिलासपुर में एग्जाम से 24 घंटे पहले ही 36 छात्रों का एडमिट कार्ड निरस्त कर दिया गया। सभी तिलक नगर स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स हैं। बोर्ड ने 75% से कम अटेंडेंस का हवाला दिया है। घटना की जनकारी मिलते ही शुक्रवार को स्टूडेंट और परिजन स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!