ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG Board Practical Exam 2027 : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, जनवरी से होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं, लेट होने पर 1000 रुपए जुर्माना

CG Board Practical Exam 2027 : रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मंडल की ओर से प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी 2027 से शुरू होंगी। स्कूलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी परीक्षाएं पूरी करानी होंगी। निर्धारित अवधि में परीक्षा आयोजित नहीं करने पर संबंधित स्कूलों पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।

1 जनवरी से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं जनवरी 2027 से आयोजित की जाएंगी। इसमें विज्ञान सहित उन सभी विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शामिल होंगी, जिनमें प्रयोगात्मक परीक्षा या प्रोजेक्ट कार्य निर्धारित है। विद्यार्थियों को अपने संबंधित स्कूलों से परीक्षा की तारीख, समय और विषयवार कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त करनी होगी।

मंडल के निर्देशों के अनुसार, स्कूल प्रबंधन को परीक्षा संचालन में निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। साथ ही विद्यार्थियों की उपस्थिति, प्रायोगिक कार्य और मूल्यांकन से संबंधित रिकॉर्ड भी व्यवस्थित रखना होगा।

देरी करने पर स्कूलों को देना होगा 1,000 रुपये जुर्माना

बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के आयोजन में लापरवाही और देरी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। निर्धारित समय-सीमा के बाद परीक्षा आयोजित करने वाले स्कूलों पर 1,000 रुपये का अर्थदंड लगाए जाने का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य सभी स्कूलों में परीक्षाओं का संचालन समय पर सुनिश्चित करना है।

स्कूलों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा की तैयारियां पहले से पूरी कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी न हो। प्रायोगिक परीक्षा के लिए आवश्यक उपकरण, प्रयोगशाला और अन्य व्यवस्थाएं भी समय रहते दुरुस्त करनी होंगी।

10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए जरूरी निर्देश

बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा भी काफी महत्वपूर्ण होती है। इसके अंक अंतिम परिणाम में जोड़े जाते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को प्रायोगिक विषयों की तैयारी गंभीरता से करनी चाहिए।

छात्र-छात्राएं अपने स्कूल से विषयवार प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख और जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी लें। परीक्षा के दिन निर्धारित समय पर पहुंचना और आवश्यक प्रैक्टिकल रिकॉर्ड, फाइल तथा अन्य सामग्री साथ रखना जरूरी होगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!