ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG BREAKING : मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर किया हमला

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना रामानुजगंज के अटल चौक पर हुई, जहां अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले से पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा, लोग खुद को बचाने इधर-उधर भागने लगे, लेकिन मधुमक्खियों के हमले से बच नहीं सके.

घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक की पहचान सुरेश गुप्ता उम्र 52 वर्ष रामानुजगंज निवासी के रूप में हुई है. वहीं तीन घायल हैं. सभी घायलों का रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है. मधुमक्खीयों के हमले से शहर वासियों में दहशत का माहौल है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!