ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG BREAKING : कलेक्ट्रेट परिसर में महिला को जान से मारने की धमकी

रायपुर। राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में एक महिला को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने अपने देवर और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, 17 दिसंबर की शाम करीब 4:30 बजे पीड़िता ज़ेबा आफ़रीन अपने पति सोहेल अखाई के साथ किसी निजी कार्य के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची थी.

इसी दौरान एसपी ऑफिस के सामने ज़ेबा के डॉक्टर देवर शोएब अखाई अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और सरकारी परिसर के अंदर ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा.

पीड़िता के मुताबिक, शोएब अखाई के साथ सप्पू शेख नाम का व्यक्ति मौजूद था, जो किसी हाजी मोनू को बुलाने की धमकी दे रहा था. जैसे ही महिला ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपियों ने अपना चेहरा छुपाया और वहां से भाग निकले।

महिला द्वारा बनाई गई घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें आरोपियों की हरकतें साफ देखी जा सकती है. महिला ने तुरंत कोतवाली थाने पहुंचकर अपने देवर शोएब अखाई और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!