ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG BREAKING : कोयला से भरे ट्रेलर में लगी आग

कोरबा. शहर के मानिकपुर कॉल साइडिंग में कोयले से लदे एक ट्रेलर में आग लग गई. कोयला डंप करने के दौरान वाहन के केबिन में आग लगी. ट्रेलर में आग लगने के बाद आसमान में काला धुआं उठने लगा. किसी तरह वाहन चालाक ने कूदकर अपने जान बचाई.

जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर पुलिस चौकी इलाके के मानिकपुर कोल साइडिंग में कोयला डंप करने पहुंचे ट्रेलर में आग लग गई. कोयला डम्प करते हुए ट्रेलर में आग लग गई. केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया. ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई. मौके पर पुलिस और एसईसीएल के अधिकारी पहुंचे हैं.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!