ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

CG election 2023: कांग्रेस ने चार कमेटियां की जारी की सूची, इस बार ये दिग्गज संभालेंगे चुनाव प्रचार की कमान, जानें किसे कौन सी जिम्मेदारी मिली,चरण दास महंत को चुनाव प्रचार अभियान का जिम्मा

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चार कमेटियों की घोषणा की है। कुमारी सैलजा, रवीन्द्र चौबे, चरणदास महंत और अमरजीत भगत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव अभियान की जिम्मेदारी 74 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पार्टी के सीनियर नेता चरण दास महंत को दी गई है।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कमेटियों का गठन किया

रायपुर: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को कोर कमेटी और चुनाव अभियान समिति सहित चार समितियों का गठन किया। इस कमेटियों में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कोर कमेटी, चुनाव अभियान समिति, संचार समिति और प्रोटोकॉल समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की। इन कमेटियों की जिम्मेदारी पार्टी के सीनियर नेताओं को सौंपी गई है।

कांग्रेस महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को सात सदस्यीय कोर कमेटी का संयोजक बनाया गया है। कोर कमेटी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, वरिष्ठ नेता चरणदास महंत, प्रदेश सरकार में मंत्री ताम्रध्वज साहू और शिव कुमार डहरिया शामिल हैं।
कांग्रेस ने घोषित की कमेटियां

चुनाव अभियान की जिम्मेदारी महंत को
चरणदास महंत को 74 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस समिति में सीएम बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को इस समिति में स्थान दिया गया है। इसके साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकार, मंत्री कवासी लखमा समेत 74 नेताओं को इस समिति में जगह दी गई है।
.

संचार समिति की जिम्मेदारी रवीन्द्र चौबे को
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता रवींद्र चौबे की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय संचार समिति और अमरजीत भगत की अध्यक्षता में 25 सदस्यीय प्रोटोकॉल समिति का गठन किया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पहले भी कमेटियों की घोषणा कर चुकी है।
.

मोहम्मद अकबर के नेतृत्व में बन रह है घोषणा पत्र
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए पहले जो कमेटियां घोषित की थी उनमें घोषणा पत्र समिति भी शामिल थी। इस समिति की अध्यक्ष मंत्री मोहम्मद अकबर को बनाया गया है। इस बार कांग्रेस का घोषणा पत्र उनके ही नेतृत्व में तैयार होगा। 2018 में इस कमेटी के अध्यक्ष टीएस सिंहदेव थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!