ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : शराब के नशे में सो गया था घर के बाहर, ठंड से पंडो जनजाति के युवक की मौत

बलरामपुर। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए पंडों जनजाति के युवक की सड़क किनारे लाश मिली है. सिर्फ बनियान और गमछा युवक की जिले में बीती रात पड़ी कड़ाके की ठंड की वजह से मौत होने की आशंका जताई जा रही है.

घटना चलगली थाना के ग्राम धढिया की है, जहां वाड्रफनगर के ग्राम अलका का रहने वाला पंडो जनजाति का युवक राजेंद्र कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था. आज सुबह उसकी लाश सड़क किनारे मिली है.

चलगली थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच रही है. घटना कैसे घटित हुई, यह अभी कहना मुश्किल है. शव का पीएम कराने के बाद ही बताया जा सकता है कि मौत का क्या कारण है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!