ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : मधुमक्खियों ने 15 मिनट तक लोगों को काटा, 6 घायलों में 2 की हालत नाजुक

कोरबा। जिले के दादर खुर्द तिवारी चाल के पास मधुमक्खियों ने राहगीरों और मजदूरों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। करीब 15 मिनट बाद जब मधुमक्खियां शांत हुईं तो लोगों ने राहत की सांस ली।

मधुमक्खियों के हमले में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार दोपहर करीब 1 बजे की है। दरअसल, जशपुर निवासी बिरसाय अपने साथी द्वारिका प्रसाद के साथ दादर खुर्द में किराए के मकान में रहता है। दोनों दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। ठेकेदार ने इन्हें गड्ढा खोदने का काम दिया था, जिसके लिए दोनों मजदूर जगह देखने जा रहे थे।

इस दौरान जैसे ही वे तिवारी चाल के पास पहुंचे तो लोग भागते नजर आए। इससे पहले कि बिरसिंह और द्वारिका कुछ समझ पाते मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। जब उन्हें बचने का कोई रास्ता नहीं मिला तो वे मौके पर ही बैठ गए। थोड़ी देर बाद मधुमक्खियां शांत हो गईं। इस बीच मधुमक्खियों के हमले से दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आधा दर्जन लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!