ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : सीईओ जिला पंचायत ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

कोरबा 17 जनवरी 2025/ सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग ने जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम ढेलवाडीह में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यपालन अभियंता आरईएस एवं क्रियान्वयन एजेंसी को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित स्टीमेट के अनुसार किया जाए।

सीईओ ने मैदानी अमले को निर्देशित किया प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें। सीईओ श्री नाग ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के अभिसरण से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके निर्माण से प्लास्टिक जैसे विषैले पदार्थों से पर्यावरण दूषित होने से बचेगा।

इसके साथ ही प्लास्टिक कचरा पृथकरण और प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे जिससे उनका आजीविका संवर्धन होगा। निरीक्षण के दौरान श्री एस के जोगी ई आरईएस, सीईओ जनपद पंचायत कटघोरा श्री यशपाल सिंह, स्वच्छ भारत मिशन की टीम उपस्थित थी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!