छत्तीसगढ़
CG NEWS: कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, कश्मीर से आया ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
कवर्धा। कबीरधाम जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह धमकी कश्मीर से भेजे गए एक मेल के जरिए दी गई है।
जैसे ही जिला प्रशासन को धमकी की जानकारी मिली, तत्काल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया गया। मौके पर डॉग स्क्वाड, बम निरोधक दस्ता, और पुलिस बल पहुंच गया और कलेक्ट्रेट परिसर की चारों तरफ से घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
हर कोने की जांच जारी
डॉग स्क्वाड ने कलेक्ट्रेट परिसर के हर कमरे, गार्डन, पार्किंग एरिया और आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच शुरू की है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की बरामदगी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन पूरे परिसर को खाली करा दिया गया है और कर्मचारियों को कुछ समय के लिए बाहर रहने को कहा गया है।


