ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : नशे में बेटे ने पिता को मार डाला

सरगुजा।’ छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के जामडीह में नशे की हालत में विवाद के बाद बेटे ने डंडे और रॉड से पिता को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। पिता-पुत्र घर में अकेले रह रहे थे। मृतक ने रॉड से पिता के दोनों पैर तोड़ दिए और सिर पर भी वार किया। आरोपी ने घटना की जानकारी खुद अपने भाई को दी और फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना लुंड्रा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जामडीह निवासी हरिहर साय (55) अपने बड़े बेटे अशोक (27) के साथ घर में अकेला रह रहा था। हरिहर साय की पत्नी उर्मिला चौहान करीब एक साल से मायके में रह रही थी। दो महीने पहले हरिहर साय के दो अन्य बेटे आशुतोष चौहान और संतोष और उसकी पत्नी अंबिकापुर आ गए थे। वे यहां काम करते थे। हरिहर साय और अशोक चौहान दोनों शराब पीकर विवाद करते थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!