ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : रीना गिरी हत्याकांड..सास-ससुर ने सुपारी देकर करवाई हत्या

बलरामपुर , छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के रीना गिरी हत्याकांड मामले में झारखंड की गढ़वा पुलिस ने सास, ससुर सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रीना के पति स्वास्थ्यकर्मी गुरुचंद मंडल ने बलरामपुर थाने में फांसी लगा ली थी, जिसे लेकर बलरामपुर में जमकर हंगामा हुआ था।

लापता रीना गिरी का शव 30 सितंबर को गढ़वा थाना क्षेत्र के गबेलचंपा में कोयल नदी के पुल के नीचे मिला था। घर में झगड़ा करने की वजह से रीना की हत्या 30 हजार रुपए सुपारी देकर कराई गई थी।

दरअसल, संतोषी नगर निवासी रीना गिरी (30) पिछले 29 सितंबर को लापता हो गई थी। रीना गिरी के भाई बदला मंडल ने पति और ससुराल वालों पर हत्या करने की आशंका जताते हुए बलरामपुर एसपी से शिकायत की थी।

रीना के पति गुरुचंद मंडल, ससुर शांति मंडल, चचेरे देवर और गुरुचंद की बहन के ससुर रमेश मंडल को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही थी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!