ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : सेक्स रैकेट के बड़े नेटवर्क का खुलासा : दो महिला समेत 17 दलाल गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17 दलालों को गिरफ्तार किया है, जिनमें महिला दलाल भी शामिल हैं. देह व्यापार के लिए आरोपी अलग-अलग राज्यों सहित विदेशी युवतियों को रायपुर बुलाते थे. लोकेंटो ऐप के जरिए ग्राहकों को युवतियों की तस्वीरें और रेट भेजकर जिश्म के धंधे का संचालन करते थे. पुलिस ने इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड जुगल कुमार राय को 24 परगना पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है, जो इस पूरे गिरोह का संचालन कर रहा था.

बता दें कि 5 फरवरी की रात वीआईपी रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें घायल एक युवक की मौत हो गई थी. कार पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ था, जिसमें DRI के विशेष लोक अभियोजक भावेश आचार्य और एक उज्बेकिस्तानी युवती (29 वर्ष) सवार थे. युवती उज्बेकिस्तान से 30 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी. इस मामले में जांच करते हुए तेलीबांधा पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया था.

देह व्यापार की घटना को आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने गंभीरता से लेते हुए हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को आरोपी दलालों की पहचान और गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे. जिसपर तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की और इस रैकेट के संचालन के विवरण का खुलासा किया.

मामले अब तक 17 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें महिला दलाल भी शामिल हैं. पुलिस ने आरोपी जुगल कुमार से पूछताछ की, जिसमें उसने स्वीकार किया कि वह विदेशी युवतियों को बुलाकर देह व्यापार संचालित करता था। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है. गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और मामले में आगे की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क के खिलाफ पूरी तरह से कार्रवाई की जाएगी और जो भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

रवि ठाकरे – 55 साल, आर.डी.ए. कालोनी बोरियाखुर्द, थाना टिकरापारा, रायपुर
जागेन्द्र उके उर्फ मोहन – 29 साल, हनुमान नगर पहाड़ीपारा, गुढ़ियारी, रायपुर
बृजेश साहा – 35 साल, अम्बिकापुर सरगांव, थाना गांधी नगर, रायपुर
मोह. साजिद – 28 साल, सेमरिया, थाना सेमरिया, चतरा, रायपुर
दिनेश लिलवानी – 30 साल, देवपुरी, कृष्णा पुरी, रायपुर
शेख इमरान – 34 साल, सलानी नगर, संजय नगर, रायपुर
अमित सोनी – 28 साल, पुरानी बस्ती सोनार पारा, रायपुर
रमेन्द्र पाठक – 32 साल, रायपुरा, सत्यम विहार, रायपुर
शेख नूरूल हक – 49 साल, चौरसिया कालोनी मस्जिद के पास, रायपुर
दुर्गेश पनागर – 25 साल, रविदास नगर, कवर्धा
जुगल कुमार राय – 39 साल, दमदमा पोस्ट नहाटा, पश्चिम बंगाल
मयंक हरपाल – 27 साल, गोलबाजार, जगदलपुर (छ.ग.), रायपुर
मोह. शबीर – 39 साल, प्रगति विहार, संतोषी नगर, रायपुर
मनोरंजन बारिक – 32 साल, भरवाबसपुर, महासमंद, रायपुर
ऋषभ शर्मा – 24 साल, गोल्डन स्काई आई ब्लॉक 601, तेलीबांधा, रायपुर
देह व्यापार में संलिप्त 02 महिला दलाल

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!