ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : मुर्गा-दारू पीने के लिए बेटे ने पिता को काट डाला

दंतेवाड़ा।’ छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी है। मुर्गा खाने और दारू पीने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद बेटे ने अपने पिता पर टंगिया से वार किया और उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के पोंदुम गांव का है। इस गांव के रहने वाले हड़मो मंडावी का अपने बेटे संतोष मंडावी के 8 फरवरी की रात विवाद हो गया था। दोनों पिता-पुत्र के बीच दारू और मुर्गा को लेकर हाथापाई हुई। परिजनों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन युवक नहीं माना और अपने पिता की पिटाई कर दी। फिर उसपर टंगिया से वारकर उसे मार डाला।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!