छत्तीसगढ़
CG News : चुनाव के बीच शक्रिय हुए शराब माफिया, पुलिस ने मारा छापा
बलौदाबाजार। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के शुरुआत होते ही जिले में शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं और गांव-गांव शराब खपाने में लगे हुए हैं. इस बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने शराब माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए 6.50 लाख रुपये मूल्य की 100 पेटी शराब जब्त की है.


