ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : साथ में बैठकर पी शराब, फिर सिर पर पत्थर मारकर कर दी युवक की हत्या

भिलाई। में एक बार बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें युवक के सिर को पत्थर मारकर कुचल दिया गया है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को सुपेला अस्पताल भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, खुर्सीपार थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के मिनीमाता नगर नाले के पास युवक लोकेश्वर बंजारे की लाश मिली है. घटनास्थल को देखने से लग रहा है कि आरोपी और मृतक ने आपस में बैठकर शराब पी, इसके बाद किसी बात को लेकर आरोपी ने लोकेश्वर बंजारे का सिर पर पत्थर से मारा, जिससे उसकी मौत हो गई.

मामले पर एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग रखी है. खुर्सीपार पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!