ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : वक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग

दुर्ग। दुर्ग के शीतल मार्केट में आज एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक युवक अचानक बैंगल्स की दुकान की तीन मंजिला छत पर चढ़ गया और आत्महत्या करने के लिए छलांग लगा दी. यह मंजर देखकर आसपास के लोगों और पुलिस के हाथ-पांव फूल गए. इसके बाद जो हुआ, वह किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं था. हालांकि, पुलिस की सूझबूझ और जांबाजी से युवक की जान बचा ली गई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर आपकी भी सांसें थम जाएंगी.

जानकारी के अनुसार, दुर्ग के शीतल मार्केट स्थित निर्मल बैंगल्स की तीन मंजिला इमारत पर युवक अचानक चढ़ गया और आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा. इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से नीचे उतरकर अपनी समस्या बताने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना. लगभग एक घंटे बाद युवक ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी.

इस दौरान वह बिजली के तार से टकरा गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और वह दुकान के छज्जे पर गिर पड़ा. उसे देखकर ऐसा लगा मानो उसकी जान चली गई हो, लेकिन कुछ ही देर बाद वह ‘रेसलर अंडरटेकर’ की स्टाइल में अचानक उठ खड़ा हुआ, जिससे पुलिस और वहां मौजूद लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे. इसके बाद युवक फिर से ड्रामा करने लगा. इसके बाद पुलिस ने सूझबूझ से उसे नीचे उतारा और तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

युवक का नाम तेजराज नायक (25 वर्ष) है, जो बिजेपुर, भवानीपटना, सदर जिला कालाहांडी, ओडिशा का निवासी है. वह अपनी पत्नी व बच्चे के साथ हैदराबाद गया था. ट्रेन में यात्रा के दौरान उसके बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे दुर्ग के जिला अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में भर्ती कराया गया था. बाद में युवक अपनी पत्नी से पर्ची लाने के लिए बाहर गया, लेकिन अचानक बैंगल्स की दुकान की छत पर चढ़ गया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर युवक ने किन कारणों से यह खौफनाक कदम उठाया था.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!