ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : धान चोरी के शक में युवक को रातभर पीट ,मौत

धमतरी ,छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिरसिदा गांव में धान चोरी के शक में युवक की हत्या कर दी गई। पिता ने बताया कि युवक को ग्रामीण रात में घर से खींच ले गए और गांव के मेन चौक पर पीटना शुरू कर दिया।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस सुबह तक नहीं पहुंची। माता-पिता हाथ पैर जोड़ते रहे, लेकिन ग्रामीणों ने चोर का साथी कहकर युवक को रात भर पीटा। सुबह पिता युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है।

मृतक के पिता तुलसीराम पटेल ने बताया कि उनके बेटे का नाम कार्तिक पटेल है, जिसकी उम्र 19 वर्ष है। गांव के भिखम साहू के घर धान चोरी हुआ था। चोर का साथी कहकर करीब 15 लोग कार्तिक को घर से खींचकर ले गए। उनमें 3 महिलाएं भी शामिल थी।

इसके बाद गली में पीटने लगे। लोगों के हाथ में जो आया उसी से युवक को पीटा गया। तुलसीराम पटेल ने अपने बेटे को छुड़वाने की कोशिश की। कोटवार ने भी छुड़वाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण कोटवार को भी हड़काने लगे और कोटवार के सामने ही युवक को पीटा जाता रहा।

ग्रामीण रात डेढ़ बजे युवक को पीटते रहे। परिजनों ने सुबह 7:30 बजे भीड़ से युवक को छुड़ाया। उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!