ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहा तापमान

CG WEATHER UPDATE: रायपुर. छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने वाला है. प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है. राजनांदगांव में दिन का तापमान सबसे अधिक 42.5 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि रात में राजधानी रायपुर सबसे अधिक गर्म रही. यहां रात का तापमान 26.5 डिग्री दर्ज

बस्तर में 2 दिन बारिश के आसार

जहां एक ओर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का दौर चल रहा है, वहीं बस्तर संभाग के लिए कुछ राहत भरी खबर है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को बस्तर क्षेत्र के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इसकी वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस को बताया जा रहा है, जो दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बादल और बारिश की स्थितियां बना रहा है. हालांकि अधिकतम तापमान में बस्तर में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

मौसम विभाग के अनुसार आज 9 अप्रैल को सुकमा और नारायणपुर जिले के एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं कल यानी 10 अप्रैल को बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिले के एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है.

राजधानी रायपुर में सामान्य से ज्यादा गर्मी

रायपुर में भी गर्मी के थपेड़े पड़ने शुरू हो गए हैं. मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 1.2 डिग्री अधिक था. वहीं रात का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को पारा 40 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है.

किया गया. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और वृद्धि हो सकती है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!