ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

सांसद ज्योत्सना महंत के नेतृत्व में जनता को देंगे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं – चौरसिया

कोरबा। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ,सांसद ज्योत्सना महंत,युवा नेता सूरज महंत के नेतृत्व में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मैं व मेरी टीम एक कड़ी के रूप में कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।
उक्त बातें सांसद प्रतिनिधि किरण चौरसिया ने बुधवार को स्व बिसाहूदास महंत चिकित्सालय का जायजा लेने व फल वितरण कार्यक्रम के दौरान कही। गौरतलब है कि श्री चौरसिया को सांसद ज्योत्सना महंत ने स्वास्थ्य विभाग व स्व बिसाहूदास महंत मेडिकल कालेज के लिए सांसद प्रतिनिधि बनाया है।  इसी परिपेक्ष्य में आज सांसद प्रतिनिधि किरण चौरसिया मेडीकल अस्पताल पहुँचकर डीन डॉ के के सहारे, अस्पताल अधीक्षक डॉ गोपाल गोपाल कंवर, उप अधीक्षक डॉ रविकांत जाटवर से मिलकर स्वास्थ्य सेवाएं के संबंध में जानकारी ली। सांसद प्रतिनिधि किरण चौरसिया ने बताया की सांसद ज्योत्सना महंत जी के मार्गदर्शन में स्व बिसाहूदास महंत मेडिकल कालेज व चिकित्सालय की सेवाओं का विस्तार कर बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।  पूर्व के 100 बेड का अस्पताल की सुविधा
मेडीकल कालेज बनने के बाद बहुत अच्छी हो गई है।

केंद्र व राज्य सरकार तथा सभी जनप्रतिनिधियों , कलेक्टर अजीत वसंत ,डीन डॉ सहारे, डॉ गोपाल कंवर, डॉ जाटवर के नेतृत्व में सभी चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, अधीनस्थ कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में अपनी अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे है। इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष श्याम सलाम, विकास पीटर, कलमेश्वर जायसवाल, कमल किशोर, मणि वर्मा सहित समर्थक उपस्थित रहे। बॉक्स सीएमएचओ से मिले चौरसिया, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा का जाना हाल मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केशरी से मिलकर सांसद प्रतिनिधि किरण चौरसिया जिले के ग्रामीण क्षेत्र में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। डॉ केशरी ने बताया कि कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है। सांसद प्रतिनिधि श्री चौरसिया ने कहा कि सभी के सहयोग व प्रयास से ज़िले के स्वास्थ्य सेवाओ का लाभ जनता को दिया जा रहा है। इसमे कही कोई कमी व चूक हो रही हों तो सकारात्मक तरीके स्व इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। तत्पश्चात इस समस्या को, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत व सांसद ज्योत्सना महंत के समक्ष रखकर निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!