ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

Chhath Puja 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छठ महापर्व पर दिया अर्घ्य, 4 करोड़ से बनेगा नया छठ घाट, कुनकुरी में 5 करोड़ से हुआ सौंदर्यीकरण

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को जशपुर जिले के तपकरा में आयोजित छठ महापर्व के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अस्ताचलगामी भगवान सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की। छठ महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने तपकरा में छठ घाट निर्माण की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व के प्रति लोगों की गहरी आस्था और श्रद्धा है। व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुनकुरी में 5 करोड़ रुपये की लागत से छठ घाट का सौंदर्यीकरण कराया गया है। वहीं, दराखारिका में 4 करोड़ रुपये की लागत से नए छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा।

छठ घाटों के विकास से श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, तपस्या और समर्पण का अनुपम पर्व है। यह पर्व प्रकृति, जल और सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए छठ घाटों का विकास जरूरी है।

उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे जनजातीय गौरव दिवस की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान देश के जनजातीय समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

तपकरा में आयोजित छठ महापर्व के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय, जनपद अध्यक्ष हेमन्ती साय, भरत साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, छठ व्रती महिलाएं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक विधि-विधान से छठ पूजा में हिस्सा लिया।

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!