ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं सतनाम पंथ के संस्थापक बाबा गुरु घासीदास जी का समूचा जीवन-दर्शन युगों तक मानवता का संदेश देता रहेगा – डॉ. महंत

*मान. नेता प्रतिपक्ष कार्यालय रायप

रायपुर, 18 दिसंबर 2024 —छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बाबा गुरु घासीदास की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने बाबा गुरू घासीदास जी से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की है।

डॉ. महंत ने कहा है कि, बाबा गुरू घासीदास जी ने संपूर्ण मानव जाति को ‘मनखे-मनखे एक समान’ के प्रेरक वाक्य के साथ यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य एक समान है।

डॉ. महंत ने कहा कि, ये हम सबका सौभाग्य है कि, वे छत्तीसगढ़ की धरा से है और हमारे छत्तीसगढ़ के अनमोल रत्न बाबा गुरू घासीदास जी का जीवन दर्शन और विचार मूल्य पूरी मानव जाति के लिए कल्याणकारी है। मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की।

डॉ. महंत ने कहा कि, बाबा गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। बाबा गुरू घासीदास के उपदेश आज भी प्रासंगिक और समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणादायी हैं।

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!