ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
प्रशासनिक

छत्तीसगढ़ कई भर्ती परीक्षा स्थगित व्यापमं की इन पदों के लिए खुली थी भर्ती, कैंसिल होने की वजह जानें;

विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा छत्तीसगढ़ में हो गई  है। इसके लिए प्रदेशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।  इस वजह से राज्य में व्यापमं ने कई सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई  है। इसके लिए प्रदेशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस वजह से राज्य में व्यापमं ने कई सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल कई पदों पर भर्ती निकाली थी, लेकिन आचार संहिता लगने की वजह से इन भर्ती परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह भर्ती परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित रहेगी। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से 15 अक्टूबर कई पदों पर भर्ती परीक्षा होनी थी, लेकिन अब इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। 

ये भर्ती परीक्षा स्थगित

  • सहायक प्रबंधक (फील्ड ऑफिसर)
  • कार्यालय सहायक
  • सामान्य सहायक
  • समिति प्रबंधक (नवीन संवर्गी)
  • कनिष्ठ प्रबंधक (2)
  • कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (ट्रेजरी  विशेषज्ञ)
  • मुख्य लेखापाल
  • उप प्रबंधक

Netagiri.in में अपने क्षेत्र की खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क
7987836426

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!