ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाखेलछत्तीसगढ़प्रशासनिक

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ*

*राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कर खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित*

कोरबा 27 सितम्बर 2022/कोरबा में आज 22वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2022 का शुभारंभ हुआ। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा शहर स्थित सीएसईबी फुटबॉल मैदान में शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का उद्घाटन कर राज्य भर से आये प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 30 सितम्बर तक कोरबा में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में राज्य भर के 14 से 19 वर्ष के  स्कूली बच्चे टेनिस क्रिकेट, किक बॉक्सिंग, फुटबॉली, गतका खेल में भाग ले रहे है। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसान, आम जनता एवं युवाओं के लिए लगातार हितकारी काम किया जा रहा है। बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए स्कूली बच्चों को खेल गतिविधियों में शामिल कर राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में बच्चे अलग-अलग विधाओं में भाग ले रहे है। उद्घाटन समारोह में नगर निगम कोरबा के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, कलेक्टर श्री संजीव झा, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर एवं नगर निगम कोरबा के सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज सहित नागरिकगण मौजूद रहे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!