ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का युवक शराबी तस्करी में MP से गिरफ्तार

ग्वालियर। आरपीएफ ने छत्तीसगढ़ के एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो हरियाणा से शराब लाकर ओडिशा के होटलों में सप्लाई करता था। आरपीएफ ने उसके दो बैग से हजारों रुपए की महंगी शराब बरामद की है। यह शराब अलग-अलग ब्रांड की है। आरोपी सुरेंद्र कुमार अहिल्या छत्तीसगढ़ का रहने वाला है।

आरोपी युवक उत्कल एक्सप्रेस से ओडिशा जा रहा था। इसका भारी भरकम बैग देखकर आरपीएफ के चेकिंग दस्ते को कुछ शक हुआ। इसके बाद उसके बैग की तलाश ली गई तो दो अलग-अलग बैगों में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब रखी हुई थी। आरपीएफ ने उसके बैग से टोटल 32 बोतल शराब को बरामद किया हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला और हरियाणा में शराब सस्ती है इसलिए वह हरियाणा से शराब लाता था। ट्रेन के जरिए उस शराब को ओडिशा में सप्लाई करता था। शराब की तस्करी वह लंबे अरसे से करते आ रहा है लेकिन इस बार पकड़ा गया। आरपीएफ ने पूछताछ के बाद सुरेंद्र कुमार को आबकारी विभाग के सुपुर्द कर दिया है। वहीं आबकारी विभाग ने युवक से मिली शराब को जब्त कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!