ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़प्रशासनिक

मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के विस्तार भवन में नवीन चिकित्सालय कक्ष एवं बच्चों के झूलाघर का उद्घाटन

 

Netagiri.in रायपुर, 21 मार्च 2024/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के विस्तार भवन में नवीन चिकित्सालय कक्ष एवं बच्चों के झूलाघर का उद्घाटन आज मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त न्यायमूर्तिगण उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा नियमित रूप से उच्च न्यायालय और जिला न्यायालयों के भौतिक निरीक्षण करते रहे हैं तथा न्यायिक कार्य-व्यवस्था में सुधार एवं अधिकारियों, कर्मचारियों हेतु कार्य के बेहतर माहौल हेतु निरंतर प्रयासरत् रहे हैं। इसी कड़ी में आज उनके द्वारा नवीन चिकित्सालय कक्ष एवं बच्चों के झूलाघर का उद्घाटन किया गया।
नवीन चिकित्सालय कक्ष में चिकित्सकों की पदस्थापना के साथ ही प्राथमिक उपचार एवं दवाओं की सम्पूर्ण सुविधा उपलब्ध रहेगी।

मुख्य न्यायाधीश द्वारा नवीन साज-सज्जा एवं सुविधाओं के साथ बच्चों के वातानुकूलित झूलाघर का उद्घाटन किया गया, जिसमें अलग-अलग आयुवर्ग के बच्चों के खेलने हेतु विभिन्न प्रकार के खिलौने रखे गये हैं। इसके साथ ही दीवारों पर बच्चों के लिए आकर्षक साज-सज्जा की गई है। पृथक से एक फीडिंग रूम तथा किचन स्थापित करते हुए बच्चों के लिए विभिन्न खाद्य सामग्री भी उपलब्ध करायी गयी है।

विदित हो कि बहुत से अभिभावक पति-पत्नि दोनो ही उच्च न्यायालय में अधिकारी-कर्मचारी या अधिवक्ता के रूप में कार्यरत् हैं, ऐसी स्थिति में सर्व-सुविधायुक्त झूलाघर होने से वे अपने बच्चों के संबंध में बिना किसी चिंता के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकते हैं।

इस अवसर पर रजिस्ट्रार जनरल और अन्य न्यायिक अधिकारीगण, ज्यूडिशियल एकेडमी के न्यायिक अधिकारीगण, रजिस्ट्री के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!