ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिकराजनीति

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की भेंट, दीं अनेक सौगातेंभेंट मुलाकात कार्यक्रम-रामपुर विधानसभा क्षेत्र

कोरबा 22 मई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेशव्यापी भंेट मुलाकत कार्यक्रम के तहत रामपुर विधानसभा के ग्राम कुदमुरा में क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर अनेक घोषणाएं की। सामाजिक संगठनों के भेंट मुलाकात में राठिया समाज के श्री सरवन सिंह राठिया ने ग्राम छातापाठ में 5 एकड़ भूमि सामुदायिक भवन के लिए मांग की। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री द्वारा करतला में सोसायटी की मांग को पूर्व में पूरा किए जाने पर धन्यवाद

दिया। राठिया समाज ने ग्राम पीडिया में कक्षा दसवीं तक संचालित हाईस्कूल को हायर सेकण्डरी में उन्नयन की मांग भी की। मुख्यमंत्री ने जमीन की रजिस्ट्री कराये जाने के बाद भवन हेतु राशि देने की बात कही। गोस्वामी समाज के अध्यक्ष श्री घासीगिरी गोस्वामी ने अपने समाज के लोगों के साथ मुख्यमंत्री से भवन हेतु राशि की मांग की। मुख्यमंत्री ने गोस्वामी समाज के पास जमीन उपलब्ध होने पर 15 लाख की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में राजवाड़े कुर्मी क्षत्री समाज द्वारा कनकी को पर्यटन क्षेत्र बनाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही इन्होंने महाविद्यालय की मांग ग्राम कनकी में की। सामाजिक भवन के लिए मुख्यमंत्री ने भवन हेतु 25 लाख देने की बात कही। साहू समाज ने ग्राम सेन्द्रीपाली में भवन हेतु राशि मांग की। मुख्यमंत्री ने जमीन की रजिस्ट्री कराये जाने के बाद भवन हेतु राशि देने की बात कही। राठिया समाज ने कोरबा में 20 लाख की राशि भवन हेतु देने पर धन्यवाद दिया। राठिया समाज ने सर्वसुविधायुक्त भवन की मांग और ठाकुरदेव के संरक्षण की मांग भी की। मुख्यमंत्री ने समाज को बताया कि अभी नए देवगुड़ी की घोषणाएं हुई है। बैगा गुनिया को भी वार्षिक राशि दी जाती है। इसका आवेदन अवश्य कराएं। सर्व यादव समाज ने करतला क्षेत्र में सामुदायिक भवन की मांग की। यादव समाज ने गौठान में समिति में यादव समाज को पदासीन किया जाए। मुख्यमंत्री ने समिति में एक सदस्य को समाज को देने की बात कही। मानिकपुरी पनिका समाज ने ग्राम कनकी में नूतन राजवाड़े व्यक्ति द्वारा अनेक समाज की जमीन को अतिक्रमण किये जाने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने जांच कर कार्यवही के निर्देश कलेक्टर को दिए। राठौर समाज ने समाज, मुस्लिम समाज ने सामुदायिक भवन की मांग की। मुख्यमंत्री ने जमीन की रजिस्ट्री कराये जाने के बाद भवन हेतु राशि देने की बात कही। सतनामी समाज गुरु गद्दी पताढ़ी ने मुख्यमंत्री को 2024 में आयोजित कार्यक्रम के लिए 2024 हेतु आमंत्रित किया। खैरवार समाज, सर्व ब्राह्मण समाज और बिझंवार समाज ने भवन की मांग की तो मुख्यमंत्री ने जमीन की रजिस्ट्री कराये जाने के बाद भवन हेतु राशि देने की बात कही। कँवर समाज ने भवन की मांग की और समाज के नाम पर जमीन उपलब्ध होने की जानकारी दी तो मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 50 लाख की राशि देने की बात कही। सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक श्री पुरूषोत्तम कंवर, श्री मोहितराम केरकेट्टा, श्री ननकीराम कंवर, लोकनिर्माण,जनसम्पर्क विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संभाग आयुक्त डॉ संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक श्री बी एन मीणा, कलेक्टर संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण आदि उपस्थित थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!