ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 840 उप निरीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर दिया जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में आयोजित समारोह में उप निरीक्षक संवर्ग के 840 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पुलिस बल की कार्यकुशलता और क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराधियों को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम करना भी उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग से पुलिस बल को अधिक दक्ष और सशक्त बनाया जा रहा है।

महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर, रायगढ़, जगदलपुर और दंतेवाड़ा में नए महिला थानों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन महिला थानों से पीड़िताओं को त्वरित न्याय मिलेगा और महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!