ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच झड़प, लाठी-डंडों से हुआ हमला

बिलासपुर। शहर के धुरीपारा इलाके में दो पक्षों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई, जिसमें लाठी-डंडे जमकर चले. घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों को लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते देखा जा सकता है. इस झड़प में महिलाओं को भी पीटा गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार, झगड़े की वजह शराब बेचने का विरोध और होली खेलने को लेकर हुआ विवाद था. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी. इस घटना में तीन से चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!