ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कोयला तस्करी मामला : सरगुजा में 12 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का कोयला जब्त…

सरगुजा : सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र स्थित अमेरा खुली खदान से कोल माफिया के बड़े पैमाने पर कोयला तस्करी की खबरें सामने आई हैं। स्थानीय ग्रामीणों और मोटरसाइकिल सवारों की मदद से कोल माफिया रोजाना कोयला चोरी कर लाखों की कमाई कर रहे हैं, जिससे शासन को भारी वित्तीय नुकसान हो रहा है। हाल ही में, सरगुजा पुलिस और एसईसीएल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया और कई मोटरसाइकिलों व साइकिलों को जब्त किया। WhatsApp Image 2025 01 12 at 4.06.58 PM यह कार्रवाई एसईसीएल की शिकायत पर की गई, जिसमें आरोपियों से पूछताछ जारी है। हालांकि, बड़े कोल माफिया अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, और जब भी कार्रवाई होती है, वे बच निकलने में सफल हो जाते हैं। स्थानीय ग्रामीणों और बाइकर्स गैंग के माध्यम से कोयला चोरी कर ईट भट्टों और अन्य स्थानों पर कोयला सप्लाई किया जाता है, जिसे बाद में पिकअप ट्रकों में भरकर अन्य राज्यों में बेचा जाता है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!