ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

मतदान से पहले आम नागरिक ले रहें हैं मतदान करने की जानकारी

कोरबा 06 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार शहर के वार्डो में नगरीय निकाय निर्वाचन में ईवीएम के संचालन के संबंध में आमनागरिको को जागरूक किया जा रहा है। आम नागरिक मतदान करने से पहले अपने वार्ड में लगाये जा रहे ईवीएम जागरूकता शिविर का लाभ उठाकर मतदान करने की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। वार्ड में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा आम नागरिकों को ईवीएम में महापौर तथा पार्षद के लिए वोट डालने की जानकारी दी जा रही है। बैलेट यूनिट में अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट देने के पश्चात वीप की आवाज आयेगी और लाल लाईट भी जलेगी।

मतदाताओं को इएनडी बटन, नोटा के बारे में भी विस्तार से बताया जा रहा है। वार्ड में लगने वाले शिविर में आम नागरिकों की शंकाओं / जिज्ञासाओं का निराकरण किया जा रहा है। 5 और 6 फरवरी को नगर पालिक निगम कोरबा अन्तर्गत कुल 27 वार्डों में प्रातः 10.30 बजे से 5 बजे तक आम नागरिकों को महापौर तथा वार्ड पार्षद के पदों पर वोट डालने की प्रक्रिया को बताया गया।

मास्टर ट्रेनर्स द्वारा वार्ड शारदा विहार, अमरैय्या पारा, देवांगन पारा, पुरानी बस्ती, धनुहार पारा, सीएसईबी कालोनी, इमलीडुग्गू, भिलाई खुर्द, पटेलपारा, नयी बस्ती, राताखार, मुड़ापार, लालघाट, पॉड़ीमार, बेलगिरी बस्ती, दर्रीखार, सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर, अयोध्यापुरी, चोरभट्ठी, डगनिया, भैरोताल में आम नागरिकों को बताया गया कि उन्हें महापौर के लिये मतदान करने के पश्चात पार्षद पद के प्रत्याशी के लिये भी मतदान करना होगा। मतदाताओं को बताया जा रहा है कि मतदान केन्द्र में दो बैलेट यूनिट लगाई जायेगी। बैलेट यूनिट में सफेद रंग में महापौर पद और गुलाबी रंग में पार्षद पद के प्रत्याशियों का नाम, फोटो और चुनाव चिन्ह चस्पा होगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!