ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिकरोज़गार

मनरेगा भुगतान का उलझा हिसाब: हितग्राही बोला—सामान नहीं लिया, फिर फर्म को पैसा कैसे?

Netagiri.in—कोरबा। करतला विकासखंड की ग्राम पंचायत कथरीमाल में मनरेगा के एक निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हितग्राही गौतम प्रसाद का कहना है कि उसने संबंधित फर्म से कोई सामग्री नहीं खरीदी, जबकि उपलब्ध भुगतान रिकॉर्ड में उसके निर्माण कार्य से जुड़े 61,500 रुपये का भुगतान जय आरती ट्रेडर्स के नाम दर्ज बताया जा रहा है।
गौतम के मुताबिक निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत सामग्री की राशि करीब 64 हजार रुपये थी, लेकिन यह राशि उसे अब तक नहीं मिली। मामले को लेकर उसने जून 2026 में कलेक्टर से शिकायत कर जांच और बकाया भुगतान की मांग की थी।

 

 


शिकायतकर्ता के दावे और भुगतान रिकॉर्ड के बीच सामने आए इस अंतर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि हितग्राही ने संबंधित फर्म से सामग्री नहीं खरीदी, तो उसके निर्माण कार्य के नाम पर फर्म को भुगतान किस आधार पर किया गया? बिल किसने लगाया और भुगतान की स्वीकृति किस स्तर से हुई?
मामले में रोजगार सहायक की ओर से निर्माण कार्य की जांच कराने की बात कही गई है। अब जांच में यह स्पष्ट होना है कि निर्माण में वास्तव में कितनी सामग्री लगी, उसकी खरीद कहां से हुई और 61,500 रुपये के भुगतान का वास्तविक आधार क्या था।
तीन महीने से शिकायत लंबित होने के बीच अब निगाह प्रशासनिक जांच पर है। दस्तावेजों, बिल-वाउचर, वेंडर रिकॉर्ड और बैंक भुगतान की जांच से ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।
Netagiri.in | आपका भरोसा, हमारी पहचान

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!