ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

कांग्रेस नेताओं में तकरार: चुनाव में पैसा लेकर विपक्षी दल के लिए काम करने का आरोप

कोरबा : कटघोरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आज कांग्रेसी नेताओं के बीच जमकर कहासुनी और नोंक-झोंक हो गई. दो पदाधिकारियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा.

पहले तो सांसद ज्योत्स्ना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक बोधराम कंवर, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर व संगठन के अन्य नेताओं के सामने दो बड़े नेताओं के बीच जमकर जुबानी जंग हुई. कटघोरा से जब वापस लौटे तो सड़क पर ही इन दोनों के बीच फिर कहासुनी होती रही.

संगठन के एक पदाधिकारी को इस बात का मलाल और गुस्सा है कि पार्टी के कुछ लोगों ने चुनाव में विपक्षी दल के लिए काम किया. उन्होंने बड़ा आरोप लगाया कि चुनाव में भाजपा नेत्री सरोज पांडे से सांठगांठ कर उनसे पैसे लेकर कांग्रेस के विरुद्ध काम किया गया, जिसकी वजह से हार का सामना करना पड़ा. दूसरी तरफ इस बात को संबंधित पदाधिकारी ने नकारते हुए कहा कि उन्होंने सरोज पांडे से कोई पैसा नहीं खाया है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!