ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कांग्रेस विधायक के पीएसओ ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या से सनसनी

 बलौदाबाजार। भाटापारा कांग्रेस विधायक इंद्र साव की सुरक्षा में तैनात पीएसओ (Personal Security Officer) ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा शहर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

कोरबा : किरण चौरसिया बने स्वास्थ्य विभाग व मेडिकल कॉलेज के सांसद प्रतिनिधि, समर्थकों में हर्ष

जानकारी के अनुसार, भाटापारा विधायक इंद्र साव के घर के सामने ही उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ डिगेश्वर गागड़ा का सरकारी निवास है. आज दोपहर उसने छत पर चढ़कर अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. इस बात की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया और भाटापारा शहर पुलिस को जानकारी दी गई. फिलहाल, आत्महत्या करने के पीछे वजह सामने नहीं आई है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!