ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्ला बोल, CM हाउस के बाहर जोरदार प्रदर्शन

रायपुर छत्तीसगढ़ कांग्रेस रायपुर में CM हाउस घेरने निकली है। घेराव से पहले नगर निगम के सामने एक जनसभा भी आयोजित हुई। यहां प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। कांग्रेस का ये प्रदर्शन कानून व्यवस्था को लेकर है।

सागर में विवाद बना हिंसा का कारण, तोड़फोड़ और आगजनी के बीच पुलिस ने संभाला मोर्चा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का दावा है कि, सिर्फ रायपुर में ही एक साल में 93 हत्याएं और 268 रेप की वारदातें हुई हैं। कांग्रेस ने प्रदेशभर में एक साल में अलग-अलग अपराधों के आंकड़े भी जारी किए हैं। बैज ने कहा कि, भाजपा सरकार अपराध रोकने में विफल साबित हुई है और जनता डरी हुई है।

बैज ने कहा कि लूट और किडनैपिंग में भी रायपुर टॉप पर है। यहां 515 से ज्यादा किडनैपिंग की वारदात हुई है। वहीं प्रदेश में 3644 किडनैपिंग और 1114 लोगों की हत्याएं हुई है, जबकि 3191 महिलाओं से रेप की वारदात हुई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!