ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

जंगली जानवरों के शिकार का खतरनाक जाल: करंटयुक्त तार की चपेट में आया ग्रामीण, मौत

सरगुजा। जंगली जानवरों के शिकार के लिए शिकारी बिजली के तार का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे अब ग्रामीणों की जान भी जा रही है। ताजा मामला सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के पंपापुर गांव से सामने आया है, जहां जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंटयुक्त तार की चपेट में आने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पाया कि खेत में शिकारी ने बिजली का तार बिछाया था, जिससे करंट लगने से ग्रामीण की जान चली गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!