ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देशविदेश

Dawood Ibrahim House Demolished: दाऊद इब्राहिम के पुराने घर पर चला बुलडोजर, मस्जिद को लेकर BMC ने दी सफाई

मुंबई: Dawood Ibrahim House Demolished: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर आखिरकार बुलडोजर चल गया है। मुंबई के भिंडी बाजार स्थित मुसाफिरखाना बिल्डिंग को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। इमारत की हालत बेहद जर्जर होने और किसी बड़े हादसे की आशंका के चलते बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने इसे गिराने का फैसला लिया था। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के भिंडी बाजार में स्थित यह इमारत लंबे समय से चर्चा में थी। इमारत की दीवारें और छत काफी कमजोर हो चुकी थीं। ऐसे में इसके कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ था। इसी खतरे को देखते हुए बीएमसी ने बिल्डिंग को C-1 श्रेणी में घोषित किया था। इस श्रेणी में उन इमारतों को रखा जाता है, जिन्हें बेहद खतरनाक और रहने के लिहाज से असुरक्षित माना जाता है।

Dawood Ibrahim House Demolished

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

मुसाफिरखाना बिल्डिंग को गिराने की कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। स्थानीय लोगों के विरोध की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। प्रशासन की ओर से लोगों को पहले ही इमारत की जर्जर हालत और उससे पैदा होने वाले खतरे के बारे में आगाह किया गया था।

इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। कुछ लोगों ने मस्जिद से जुड़े हिस्से को गिराए जाने पर विरोध जताया। हालांकि, बीएमसी ने स्पष्ट किया था कि पूरी मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा। प्रशासन का कहना था कि कार्रवाई का उद्देश्य खतरनाक और जर्जर हिस्से को हटाना है, ताकि किसी तरह की दुर्घटना को रोका जा सके।

CG Mahadev Satta Case : महादेव सट्टा मामले में आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर, CBI की जांच के घेरे में 5 पुलिस अधिकारी

दाऊद इब्राहिम का पुश्तैनी घर होने से चर्चा में रही इमारत

मुंबई की यह मुसाफिरखाना बिल्डिंग अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के पुराने घर के तौर पर भी जानी जाती रही है। यही वजह है कि इमारत को गिराए जाने की कार्रवाई पर लोगों और मीडिया की खास नजर रही। एक तरफ इसकी जर्जर हालत को लेकर सुरक्षा का सवाल था, तो दूसरी तरफ मस्जिद से जुड़ा होने के कारण मामला संवेदनशील बना हुआ था।

लंबे समय से चर्चा में रही इस इमारत को आखिरकार प्रशासन ने हटाने का फैसला लिया। कार्रवाई के दौरान बीएमसी और मुंबई पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद रहीं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!