ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

Death Threat On Instagram : छत्तीसगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से मचा हड़कंप

Death Threat On Instagram : गरियाबंद।’ छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के साथ जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। मामले को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने देवभोग थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

खास बात यह है कि इससे पहले भी उनके घर की रेकी किए जाने का मामला सामने आया था। आरोप है कि 22 अक्टूबर को कार सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों ने उनके घर के आसपास संदिग्ध गतिविधियां की थीं। उस समय भी उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।

इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी के साथ दी धमकी

जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप के खिलाफ इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट में उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने देवभोग थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। शिकायत में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने और धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। अब पुलिस के सामने धमकी देने वाले सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान करने और मामले की जांच करने की चुनौती है।

22 अक्टूबर को कार सवार दो लोगों ने की थी घर की रेकी

जिला पंचायत अध्यक्ष का आरोप है कि 22 अक्टूबर को कार सवार दो संदिग्ध लोग उनके घर के आसपास पहुंचे थे। दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी थी।

उनका कहना है कि घर की रेकी किए जाने की जानकारी देने के बावजूद देवभोग पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इस घटना के बाद से ही उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

एसपी से भी की थी मामले को लेकर चर्चा

गौरीशंकर कश्यप के मुताबिक, स्थानीय पुलिस स्तर पर कार्रवाई नहीं होने के बाद उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) से भी चर्चा की थी। इसके बावजूद अब सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने से मामला और गंभीर हो गया है।

उन्होंने पुलिस से पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!