ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

गणतंत्र दिवस फ्लाईपास्ट में ध्रुव-तेजस नहीं होंगे ,पोरबंदर हादसे की वजह से ध्रुव

नई दिल्ली।’ भारत में बना हेलिकॉप्टर ध्रुव और लड़ाकू विमान तेजस गणतंत्र दिवस फ्लाईपास्ट का हिस्सा नहीं होंगे। इसी महीने गुजरात के पोरबंदर में एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव के क्रैश होने के बाद यह फैसला लिया गया है।

वहीं, तेजस के सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट होने की वजह से इसे फ्लाईपास्ट से बाहर किया गया है। दरअसल, वायुसेना ने गणतंत्र दिवस परेड में सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट्स को उड़ाना बंद कर दिया है।

वायुसेना अधिकारी ने मीडिया को बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में 22 लड़ाकू विमान, 11 ट्रांसपोर्ट विमान, 7 हेलिकॉप्टर और 3 डोरनियर निगरानी विमान शामिल होंगे। फ्लाईपास्ट में एक राफेल लड़ाकू विमान भी शामिल होगा। परेड में वायुसेना की मार्चिंग दस्ते में 144 जवान शामिल होंगे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!