ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आज सुबह-सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद आरोपी चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया.

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार पिकअप चालक की तलाश में जुट गई है. पूरी घटना सारागांव थाना क्षेत्र के रोहदी गांव की है.

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मदन सिंह कंवर, रोहदी निवासी के रूपये में की गई है. वह बाइक से रोहदी गांव सड़क पर जा रहा था, इस दौरान मुर्गी से भरी पिकअप ने बाइक सवार मदन को ठोकर मार दी. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!