ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कोरबा: रूंगटा कंपनी में कोयला लोडिंग को लेकर ड्राइवर से मारपीट, चालक हड़ताल पर

कोरबा, 6 मई 2025। कोरबा के गेवरा-दीपका क्षेत्र की खदान में मंगलवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब कोयला लोडिंग को लेकर विवाद में एक ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी गई। यह घटना रूंगटा कंपनी द्वारा मनमाने तरीके से कोयला डंप करवाने के दबाव को लेकर हुई। घटना के बाद सभी वाहन चालकों ने हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मारपीट की शिकायत चालक ईश्वर अनंत ने दीपका थाना में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रोड सेल से जुड़े कुछ लोग लगातार उनके ट्रकों के आगे-पीछे दौड़ते रहते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने पहले भी इस तरह की कई शिकायतें की हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

ड्राइवरों ने SECL के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और जिस रोड सेल पार्टी के कारण विवाद हुआ, उसे ब्लैकलिस्ट किया जाए।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!