ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

हरियाणा में महायज्ञ के दौरान हिंसा, फायरिंग में दो घायल, पुलिस लाठीचार्ज कर काबू में लाई भीड़

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर शनिवार सुबह आयोजकों के सुरक्षा गार्डों ने फायरिंग कर दी। जिसमें लखनऊ से आए ब्राह्मण आशीष तिवारी को गोली लग गई। इससे ब्राह्मण भड़क गए। इसके बाद उनकी आयोजकों के साथ मारपीट हुई। इसमें लखीमपुर के रहने वाले प्रिंस शुक्ला भी जख्मी हो गए। दूसरे ब्राह्मणों को भी चोटें लगी हैं।

इसके बाद ब्राह्मण भड़क गए। वह यज्ञशाला से बाहर निकले और तोड़फोड़ व पथराव शुरू कर दिया। गुस्साए ब्राह्मणों ने महायज्ञ की यज्ञशाला का मुख्य द्वार तोड़ दिया। डंडे-पत्थरों से रोड पर लगे बैनर-होर्डिंग भी फाड़ दिए। फिर उन्होंने थीम पार्क के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम लगा दिया। वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को जबरन रोकना शुरू कर दिया।

बवाल मचने का पता चलते ही कुरुक्षेत्र पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने ब्राह्मणों को शांत करने की कोशिश की। जब वे नहीं माने तो पुलिस ने हलका लाठीचार्ज कर ब्राह्मणों को वहां से हटाया। हालांकि ब्राह्मण अब भी रोड पर जाम लगाकर बैठे हुए हैं।

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!