छत्तीसगढ़
बॉर्डर पर एनकाउंटर: महिला नक्सली ढेर, इंसास राइफल और गोला-बारूद बरामद
दंतेवाड़ा/बीजापुर : दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के बॉर्डर पर सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया है। महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है।
बोर्ड परीक्षा पास कराने का झांसा देकर ठगों ने बिछाया जाल, अभिभावक रहें सतर्क
सोमवार सुबह नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों की टीम निकली थी। करीब 9 बजे जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस ने नक्सलियों से इंसास राइफल, गोला-बारूद और अन्य दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है। फिलहाल, क्षेत्र में मुठभेड़ और सर्चिंग जारी है।


