ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा: अवैध शराब के शक में दबिश देने पहुंचे आबकारी कर्मियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, घंटों बाद मिली रिहाई

कोरबा। जिले के बेचुल भाटा गांव में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर पहुंची आबकारी विभाग की टीम को एक बार फिर भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कोरबा-उरगा मार्ग स्थित पताड़ी के पास बसे इस गांव में आबकारी विभाग के आधा दर्जन अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे थे। टीम ने मुकेश उरांव नामक ग्रामीण के घर पर छापा मारा, लेकिन शराब बरामद नहीं हुई।

इसके बावजूद आबकारी कर्मी मुकेश, उसकी पत्नी और एक अन्य महिला को जबरन पकड़कर ले जाने लगे। इस दौरान एक महिला को धक्का देने का आरोप भी लगा। तीनों को पुलिस चौकी ले जाया गया, जिसके बाद गांव में हंगामा मच गया। जब ग्रामीणों को इस बात की जानकारी मिली तो वे उग्र हो गए और गांव में मौजूद अन्य आबकारी कर्मचारियों को बंधक बना लिया।

ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक पकड़े गए तीनों लोगों को छोड़ा नहीं जाता, तब तक किसी भी आबकारी अधिकारी को गांव से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!