ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिकराजनीति

पार्टी के निष्कासित नेता ने महिला से किया अनाचार,शिकायत के बाद आरोपी नेता हुआ फरार… पुलिस ने दर्ज किया मामला

Netagiri.in–मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में बीजेपी नेता पर एक महिला से रेप का आरोप लगा है. बीजेपी नेता महतारी वंदन योजना की राशि के नाम पर महिला को ले गया था. जिसके बाद आरोपी बीजेपी नेता दिनेश यादव ने रास्ते में रेलवे क्रासिंग के पास खेत में महिला से दुष्कर्म किया. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है. जिसके बाद से आरोपी बीजेपी नेता फरार है.

पीड़िता के घर आता-जाता था आरोपी
मामला मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, महिला और बीजेपी नेता का पहले से परिचय था और घर में आना-जाना था. आरोपी खुद को बीजेपी के नागपुर मंडल का मंत्री बताता था. बुधवार शाम को लगभग 5 बजे आरोपी महिला के घर पहुंचा था. महिला ने उसे बताया कि महतारी वंदन का पैसा अभी तक खाते में नहीं आया है. जिसके बाद आरोपी दिनेश यादव ने महिला से कहा कि वह शंकरपुर कंप्यूटर दुकान में जाकर चेक करा ले.

वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी
इसके बाद आरोपी महिला को बाइक से लेकर कंप्यूटर दुकान पहुंचा. जहां जांच में पता चला कि पैसे खाते में आ चुके थे. फिर महिला को लेकर आरोपी देर शाम घर लौटने लगा. आरोप है कि रास्ते में दिनेश महिला को रेलवे क्रासिंग के पास खेत में लेकर पहुंचा और दुष्कर्म किया. वारदात के बाद जब पीड़िता घर जाने लगी तो आरोपी ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया और घर छोड़कर फरार हो गया.

महिला ने इसकी जानकारी घर में अपने परिजनों को दी. पीड़िता का पति काम के सिलसिले में अक्सर बाहर जाता रहता है. जब गुरुवार को पति घर लौटा तो पीड़िता के साथ थाने जाकर FIR दर्ज कराई. पुलिस आरोपी की तलाश की जा रही है.

बता दें कि बीजेपी मंडल नागपुर अध्यक्ष धनेश यादव ने बताया कि आरोपी दिनेश यादव पहले से निष्क्रिय था. इसके चलते उसे पहले ही बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया है. हालांकि वारदात के पहले तक आरोपी खुद को बीजेपी का मंडल मंत्री बताता रहा है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!