ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

समानता एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मजदूरों का शोषण, मजदूर संगठन के नेता ने की शिकायत

Netagiri.in news—-भारतीय राष्ट्रीय मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्यामु जायसवाल ने एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में मनगांव में साइलो बंकर निर्माण कार्य मे लगे मज़दूर्रो का शोषण का शिकायत करते हुए क्षेत्रीय महाप्रबन्धक को पत्र लिखकर उनके सुरक्षा उपकरण , उच्च कमेटी द्वारा निर्धारित वेतनमान , मेडिकल ,पीएफ , इत्यादि सुविधाओ को अनिवार्य रूप।से लागू करने की मांग की है ।

उन्होंने अपने लिखे पत्र में उल्लेखित किया है कि एस के सामंता एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड एसईसीएल गेवरा क्षेत्र अंतर्गत GEVRA EXPANSION CHP PH-1 AND GEVRA WORKSHOP & STORES PROJECT निर्माण कार्य पर नियोजित है । निर्माणधीन स्थल में सुरक्षा के माप दण्डो का पालन नही किये जाने से दुर्घटनाएं घट रही है । उक्त कंपनी द्वारा अपने विभिन्न कार्यो को अलग अलग लोंगो से पेटी कांट्रेक्ट से करायी जा रही है और निर्धारित वेतन , पी एफ , मेडिकल सुविधा सुरक्षा उपकरण , इत्यादि से वंचित रखा गया है । मात्र 350 ₹.की दैनिक मजदूरी से पूरे 8 से 9 घण्टे तक मजदूरों से काम लिया जा रहा है ।

उन्होंने प्रबन्धन को जिम्मेदार बताते हुए कहा है कि आपके क्षेत्र में नियोजित ठेका कंपनियों में मजदूरों की समस्त बुनियादी सुविधाओं को अनिवार्यतः क्रियान्वयन करना आपकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है । अतः सबंधित ठेका कंपनी द्वारा कामगारों के शोषण पर रोक लगायें और मजदूरों को वाजिब सुविधाओं को दिलाने के आवश्यक कार्यवाही करें । इस आशय की जानकारी अध्यक्ष सह प्रबन्ध निदेशक एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर , कलेक्टर कोरबा और क्षेत्रीय श्रमायुक्त (केंद्रीय ) क्षेत्रीय कार्यालय , बिलासपुर को देते हुए कार्यवाही करने की मांग किया है ।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!